Ad Code

पहले ही गूगल बताता है कोरोना कितना फैलेगा

 किसी इलाके में अगर संक्रमण फैल रहा तो गूगल की मदद से महीनों पहले उसकी जानकारी मिल जाएगी । अमेरिकी विशेषज्ञों ने गूगल ट्रेंड्स के अध्ययन के आधार पर दावा किया है।



 उनके मुताबिक , जिन स्थानों पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल यानी पेट की बीमारी से जुड़े लक्षणों की ज्यादा खोज की गई , वही स्थान बाद में कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो गए । अगर इसी को मुख्य संकेत मान लिया जाए तो लाखों लोगों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकता है । 


अमेरिका में साफ दिखा ट्रेंड:

 मैसाच्युसेट जनरल अस्पताल के विशेषज्ञों ने जनवरी से मई तक अमेरिका के 15 राज्यों पर अध्ययन किया । उन्होंने पाया कि इन महीनों में न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा लोगों ने पेट संबंधी बीमारी के बारे में गूगल सर्च किया । ज्यादातर लोगों ने पाचन तंत्र संक्रमण , सूजन , पेट में ऐंठन , दस्त , उल्टी , जी मिचलाना , बुखार आदि के बारे में जानकारी चाही । तमाम लोगों ने सूंघने की शक्ति में कमी के बारे में भी सर्च किया । जैसे - जैसे संक्रमण बढ़ता गया , इस तरह बीमारियों के बारे में खोज करने वालों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ती गई । विशेषज्ञों ने इसके आधार पर चेतावनी प्रणाली भी विकसित की है । 



सटीक जानकारी:

 गूगल इंडिया के कंट्री हेड व वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने बताया कि हमने नौ भाषाओं में महामारी के बारे में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई ।


50 करोड़ से ज्यादा सक्रिय उपभोक्ता भारत में , जो गूगल का इस्तेमाल कर रहे 


200 करोड़ बार महामारी के बारे में लोगों ने सर्च किया शुरुआती तीन माह मे 


45 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में मोबाइल पर इंटरनेट का कर रहे इस्तेमाल 


15। राज्यों पर अध्ययन किया विशेषज्ञों ने जनवरी  से मई तक


हॉटस्पॉट बनने से बचाया जा सकेगा 

क्लिनिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक , अगर शुरू से इस पर नजर रखा गया होता तो तमाम इलाकों को हॉटस्पॉट में तब्दील होने से बचाया जा सकता है । क्योंकि सरकारें पहले से सतर्क हो जाती , लोकेशन देखकर वहां सभी लोगों का जल्दी - जल्दी टेस्ट कर लिया जाता , इससे संक्रमितों को आबादी से अलग करना आसान हो जाता । महामारी से निपटने के लिए हमारे पास यह बेहतर तकनीक मौजूद थी । 


बच्चों के लिए अलगएप

बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन सुचारू रूप से चल सके , इसके लिए गूगल मीट , गूगल क्लासरूम , रीड अलॉन्ग और यूट्यूब लर्निंग के जरिए मदद की ताकि बच्चे सुरक्षित पढ़ाई जारी रख सकें । जानकारी से जुड़कर पढ़ाई जारी रख सकें ।




गूगल मैप पर कोविड सेंटर 

गूगल ने माई गाँव व आईसीएमआर से मिलकर गूगल मैप प्लेटफार्म पर 300 से ज्यादा शहरों के 1400 कोविड परीक्षण केंद्रों की जानकारी मुहैया कराई ताकि लोग भटकने न पाएं ।


कोरोना योद्धाओं का सम्मान

गूगल बना कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया । डॉक्टरों , मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया । कंपनी ने कहा जिस शिद्दत से वारियर्स लड़ रहे हैं , उम्मीद है कि हम महामारी पर विजय पा लेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ