प्रदेश भर के इंजीनियरिंग छात्रों का ब्योरा तैयार किया जाएगा
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ' यू - राइज ' पोर्टल लान्च किया । इस यूनिफाइड पोर्टल के जरिए प्राविधिक , व्यावसायिक व कौशल विकास से जुड़े 20 लाख छात्र छात्राओं व विशेषज्ञों को फायदा होगा । ' यू - राइज ' पोर्टल के माध्यम से किसी भी छात्र - छात्रा के बारे में किसी संस्था या संस्थान को जानकारी आसानी मिल सकेगी ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस पोर्टल को लांच करते हुए कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ' आजादी के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार का स बसे बड़ा अभियान है यह हमें केवल सैद्धान्तिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा , बल्कि यह छात्र छात्राओं को व्यावहारिक व तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनने जा रहा है । सीएम ने कहा कि ' राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ' लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है , जहां देश का पहला एकीकृत पोर्टल लागू हुआ है । यह अन्य राज्यों के लिए भी एक मानक बनेगा । ' यू - राइज ' पोर्टल का लोकार्पण तथा दीन दयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत नवीन कार्यों का शिलान्यास यह दिखाते हैं कि बड़ी से बड़ी चुनौतियां हमारे कार्यों में बाधा नहीं बन सकती ।
तकनीक के जरिए कर रही फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है । बहुत सारे लोगों ने फर्जी डिग्री लेकर नौकरियां हासिल कर ली । वर्षों से यह मामला चलता आ रहा था । तकनीक के माध्यम से उन्हें ट्रैक करके उन लोगों पर समुचित कार्रवाई की जा रही है ।
अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की स्थापना की जाएगी
' नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 ' के तहत एक अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट ( ए 0 सी 0 सी 0 ) की स्थापना की जाएगी । यह अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट विभिन्न मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों से अर्जित अकादमिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहीत करेगा , ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों से प्राप्त डिग्री का ध्यान , अर्जित क्रेडिट में रखा जा सके । इस दृष्टि से ' यू - राइज ' पोर्टल पर किया गया डिजिलॉकर का प्राविधान अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा ।
' यू - राइज ' पोर्टल किसी भी विद्यार्थी के पूरे जीवन चक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल पर विद्यार्थी के प्रवेश , उनके पाठ्यक्रम , प्रैक्टिकल , शुल्क , परीक्षा व परिणाम को प्रस्तुत करने के साथ ही , आने वाले समय में उनके रोजगार एवं नौकरी को भी इससे जोड़ने में मदद मिलेगी । यह पोर्टल अपने आपमें शैक्षिक समानता को भी सामने ला रहा है ।
100 करोड़ रुपये की योजना शुरू होगी
डॉ . एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय , उत्तर प्रदेश द्वारा डिजिटल . और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना शासकीय संस्थानों एवं दोनों तकनीकी विश्वविद्यालयों के लिए प्रारम्भ की जा रही है । इस मौके पर वर्चुअल प्लेटफार्म से व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) कपिल देव अग्रवाल व विभिन्न संस्थानों के प्रमुख ने प्रतिभाग किया ।

0 टिप्पणियाँ